Breaking : नक्सलियों ने जवान पर धारदार हथियार से किया हमला.. हालत गंभीर

बीजापुर। नक्सलियों ने जवान पर धारदार हथियार से हमला कर फ़रार हो गए, घायल जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली घटनास्थल से भाग निकले। घायल जवान को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक़ तोयनार थानाक्षेत्र के मिडते गांव में नक्सलियों ने जवान लच्छू मडावी पर धारदार से हमला किया। जिसके बाद मौके से भाग निकले। जवान जिला मुख्यालय जेल बाड़ा का निवासी है।

पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जाने की तैयारी चल रही है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

https://youtu.be/WH44QOlZfBk