आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे नक्सली की.. साथी नक्सलियों ने कर दी पिटाई.. जान बचाकर पहुंचा पुलिस के पास

बीजापुर। आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे एक नक्सली को उसके ही साथियों ने पीट दिया। पिटाई के बाद जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर पुलिस के पास पहुंचे नक्सली को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसका उपचार कराया गया। नक्सलियों द्वारा अपने साथी की पिटाई की यह खबर बीजापुर से आई है।

नक्सली सन्नू मंडावी आत्मसमर्पण करना चाहता था। बाकी नक्सलियों को इस बात की भनक लगते ही उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जनअदालत लगाने की भी तैयारी कर ली गई। सन्नू मंडावी को जैसे ही जनअदालत लगाने की तैयारी का पता चला, वह उनकी चंगुल से भाग कर पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने जिला चिकित्सालय में सन्नू मंडावी का उपचार कराया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नामजद FIR किया गया है। सन्नू कंपनी नंबर 7 में सक्रिय था। वह इंसास रायफल का इस्तेमाल इस्तेमाल करता था। इस घटना की जानकारी SP दिव्यांग पटेल ने दी है।