नगर निगम को मिला “स्काच स्वच्छ भारत अवार्ड”

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ,रक्षा मंत्री और इस्पात मंत्री के सामने दिया गया था प्रेजेंटेशन

अम्बिकापुर

देश के 100 नगरीय निकाय मे अम्बिकापुर नगर पालिक निगम को सालिड बेस्ट मेनेजमेंट के लिए एक फिर से अव्वल चुना गया है। नगर निगम के आयुक्त द्वारा जून महीने मे मुबंई मे दिए गए प्रेजेंटेशन के बाद 8 सितंबर को निगम के जनप्रतिनिधियो और अधिकारियो के स्काच स्वच्छ भारत अवार्ड ने नवाजा गया है। पांच कटेगरी के लिए मिलने वाले इस अवार्ड मे अम्बिकापुर का ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और संग्रहित कचरे का उचित निपटान के साथ कचरे को महिलाओ की आय का साधन बनाने के लिए टाप 10 कटेगरी मे चुना गया है । इस अवार्ड के मिलने से शहर के इस कार्य मे लगी स्वं सहायता समूह की महिलाओ , निमग अधिकारियो , जनप्रतिनिधियो और स्थानियो लोगो मे खुशी का माहौल व्यापत है।

देश के मायानगरी मुबंई मे देश के अन्य 100 नगरीय निकाय के अधिकारियो के साथ ही अम्बिकापुर के आयुक्त लवकुश सिंगरौल ने अम्बिकापुर के ठोस कचरा प्रबंधन का मांडल पेश करते हुए प्रजेंटेशन दिया था। इस प्रेजेंटेशन के दौरान केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकया नायडू, इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर , रंक्षा मंत्री मनोहर पर्णिकर , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवींस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ,और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्राल्य के सचिव राजीव गौवा के साथ ही स्काच संस्था के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे। इधर देश के 100 शहरो के इस प्रेजेंटेशन के बाद अम्बिकापुर नगर निगम के ठोस अपशिष्ट प्रबंघन के लिए टाप 10 नगर निगम के रुप मे चुन लिया गया था। जिसके परिणाम स्वरुप अम्बिकापुर नगर निगम को बीते 8 सितंबर को देश के हैदराबाद के हाईटेक सिटी के एचआईसीसी काम्पलेक्स मे आयोजित एक सामारोह के दौरान अम्बिकापुर को स्काच स्वस्छ भारत अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्काच ग्रुप के चेयरमेन एम समीर , आईआरडीआई के चेयरमेन टी.एस.विजयन हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार, तेलंगाना के मुख्य सचिव डाँ राजीव शर्मा के साथ ही कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रही । स्काच ग्रुप द्वारा हर वर्ष दिए जाने वाले इस अवार्ड को लेने अम्बिकापुर महापौर डाँ अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद, डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल, और आय़ुक्त लवकुश सिंगरौल हैदराबाद मे मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पिछले तकरीबन दो वर्ष से जिला प्रशासन की मदद से नगर निगम अम्बिकापुर कचरा प्रबंधन की दिशा मे देश के अग्रणी के शहरो को पछाड कर बहुत आगे निकल चुका है। कचरे का घर घर से उठाव ,उचित निपटान और कचरे से ही आय के साधन का विकास करने मे अम्बिकापुर नगर निगम को पहले भी कई शासकीय और गैर शासकीय संस्थाओ द्वारा सम्मानित और पुरुष्कृत किया जा चुका है। ऐसे मे एक बार फिर अम्बिकापुर नगर निगम को स्वच्छता प्रबंधन के लिए अवार्ड मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि अब अम्बिकापुर अन्य शहरो को लिए मिशाल बन चुका है।

पांच कटेगरी मे मिला अवार्ड

स्वच्छता की दिशा मे बेहतर कार्य करने वाले को स्काच ग्रुप द्वारा हर वर्ष दिया जाने वाला ये अवार्ड पांच कटेगरी मे बांटा गया है, जिसमे नगरीय निकाय स्काच सालिड बेस्ट मेनेजमेंट , स्काच स्मार्ट सिटी, स्काच गर्वेनेंस , स्काच वाटर स्पलाई सिस्टम , स्काच समार्ट सर्विस कन्वेंशन जैसी कटेगरी शामिल है। लिहाजा इन पांचो कटेगरी के लिए 100 प्रेजेंटेशन मे देश के जिन 10 नगरीय निकायो को चुना गया था, उनमे अम्बिकापुर नगर निगम भी शामिल था।