राज्य श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफ़ी अहमद के घर पहुंचे मंत्री उमेश पटेल, मुलाक़ात कर जाना स्वास्थ्य का हालचाल

अम्बिकापुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना।

सूरजपुर से वापस लौट रहे मंत्री उमेश पटेल अचानक राज्य श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के घर पहुचें। उन्होंने शफ़ी अहमद से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लगभग एक घण्टे स्वास्थ्य, प्रशासनिक और राजनीतिक विषयो पर चर्चा हुई।

ग़ौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान श्रम मंडल अध्यक्ष शफी अहमद दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।

चर्चा के दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप, बलरामपुर जिला अध्यक्ष मुज्जसम नजर, आशीष वर्मा, निक्की खान, आतिफ रजा, प्रभात रंजन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।