Mainpat Mahotsav 2024: मैनपाट महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फ़रवरी तक, दुकान लगाने वाले व्यापारी 21 तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे

अम्बिकापुर. Mainpat Mahotsav 2024: मैनपाट महोत्सव 2024 का आयोजन  23, 24 एवं 25 फरवरी को निर्धारित है। महोत्सव स्थल में फुड जोन के लिए दुकान का निर्माण किया जाना हैं। जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि निर्माण किए जाने वाले 40 दुकानों के लिए इच्छुक व्यक्ति 21 फरवरी तक जनपद पंचायत मैनपाट कार्यालय में उपस्थित होकर दुकान आबंटित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि, प्रति दुकान तीन दिन के लिए निर्धारित शुल्क 6100 रुपए रखा गया हैं। दुकानों के लिए समूह को प्राथमिकता दी जाएगी। दुकान मैनपाट महोत्सव दिवस 3 दिन के लिए आबंटित होगी। व्यवसायी को एक मुक्त राशि जमा करना अनिवार्य होगा। दुकान 15×15 साईज के साथ एक कुर्सी, एक नग टेबल के साथ एक बल्ब शामिल हैं। अलग से सामान लेने पर अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

महोत्सव के दौरान किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मैनपाट का निर्णय अन्तिम एवं दोनों पक्षों को मान्य तथा बाध्यकारी होगा।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम प्रसिद्ध सरगुजा जिले के मैनपाट में हर साल जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का आयोजन किया गया हैं। जिसके जरिए यहां की कला, संस्कृति और सभ्यता को प्रस्तुत किया जाता हैं। मैनपाट महोत्सव 2024 का आयोजन इस साल 23, 24 और 25 फ़रवरी को आयोजित की जाएगी।