सरगुज़ा : इन विकासखंडों में 10 से भी कम कोरोना के नए केस… अब तक 246 की गई जान…

अम्बिकापुर। सरगुजा में कोरोना से जुड़ी राहत भरी ख़बर है। ज़िले में अब 646 एक्टिव केस बच गए है। हर दिन मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। गुरुवार को दिनभर में 48 केस आए। 118 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया। वहीं 2 लोगों की मृत्यु हुई।

Random Image

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार को अम्बिकापुर से 10, बतौली 10, लखनपुर 1, लुंड्रा 9, मैनपाट 7, सीतापुर 9 और उदयपुर से 2 संक्रमित मिले हैं। सभी नए मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल और होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

ज़िले में अब तक 32467 कोरोना के पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 31575 रिकवर्ड हो चुके हैं। वहीं अब तक 246 लोगों की कोरोना से जान गई है। कोविड मरीजों के उपचार के लिए ज़िले के 16 स्वास्थ्य संस्थाओं में 1150 बेड की व्यवस्था की गई है। जिनमे से 183 बेड पर कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं 967 बेड रिक्त हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ज़िले के सभी ब्लॉक में स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां वैक्सीन लगाने का काम जारी है।

img 20210611 wa00013907447692266448891