सूरजपुर : छत्तीसगढ़ ड्राइवर एकता संगठन के जिलाध्यक्ष बने खेलसाय…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बशीरुद्दीन कुरैशी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी साजिद खान द्वारा खेलसाय सिंह को संगठन का सूरजपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

खेलसाय को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर ज़िले के सभी चालकों में हर्ष व्याप्त है। खेलसाय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की नीतियों को सभी ड्राइवर साथियों तक पहुंचाने का काम करूंगा।