साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह के बहाने कांग्रेस ने की जिले में चुनावी शंखनाद की शुरूआत…कार्यक्रम सामाजिक कम राजनीति ज्यादा रहा… मुख्यमंत्री ने की कई चुनावी घोषणाएं…

जांजगीर-चांपा (संजय यादव)… जिले के लिए आज का दिन बड़ा सौभाग्य भरा रहा। जिले में कई बड़ी घोषणाएं हुई जिसमें से सबसे बड़ी घोषणाएं बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाए जाने की बात मुख्यमंत्री द्वारा कही गई। वही एक और सबसे बड़ी निर्णय लिया गया कि, आने वाले समय में अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य में खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार करेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा करने के बाद लोग खुशी से झूमने लगे, मिठाइयां खिलाये, पटाखे फोड़े गए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रेस क्लब के लिए 25 लाख की भी स्वीकृति भवन बनाने के लिए दी हैं.. जरूरत पड़ने पर आगे भी देने की बात कही हैं। जिला मुख्यालय में भव्य प्रेस क्लब बनाया जाएगा। यह सारे घोषणा जैजैपुर विधानसभा के बिर्रा में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह से हो रहा था। जहां मंच में तीन दिग्गज विराजमान थे मौके पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में शपथ समारोह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के आसपास पूरा बैनर पोस्टर नेताओं के फोटो से पटे पड़े थे। ग्राम बिर्रा चुनावी माहौल में रम गया था। पब्लिक भी अच्छी खासी जुटी हुई थी।
मौका था चुनावी घोषणाएं करने का..जिसमें मुख्यमंत्री भी नहीं चुके…पब्लिक डिमांड के अनुसार उन्होंने उन सारी मांगों को पूरी की जिसकी जरूरत उन क्षेत्र की जनता को थी। हालांकि, यह कार्यक्रम समाजिक कम राजनीति ज्यादा दिखा। सामाजिक कार्यक्रम के बहाने प्रदेश के 3 दिग्गजो के कार्यक्रम में शामिल होने राजनीतमय हो गया। वही कार्यक्रम में बड़े नेताओं से मिल रही शाबाशी से आयोजक भी गदगद हो गया। हालांकि, इसके पीछे उनकी मंशा स्वार्थ सिद्धि करने की थी। लेकिन, अपने इस मकसद से कितना सफल हो पाता हैं वह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन, जनता को जरूर यह मैसेज मिल गया कि, साहू समाज के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू अपनी चुनावी राजनीति चमकाने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन इस चुनावी वर्ष में किया हैं…जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही थी। सबसे बड़ा दुर्भाग्य की बात यह रहा कि, कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेसीयो में गुटबाजी भी देखने को मिली।
विधानसभा के दावेदार मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए बैनर पोस्टर लगाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जुटे हुए थे। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के करीबी कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष चावलेश्वर चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हसौद के पेडे से तौला गया। जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि, इस क्षेत्र में कांग्रेस में अभी भी गुटबाजी हावी हैं। चुनावी मौसम में सभी दावेदार अपने-अपने अंदाज में नजर आए…कोई ज्यादा भीड़ लेकर आया तो कोई कम। लेकिन, पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा तारीफ अगर किसी शख्स की हुई तो वह समाज जिला अध्यक्ष की। यह कार्यक्रम के बाद क्या इसका फल उसको मिल पाएगा या नहीं मिल पाएगा यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा…दूसरी ओर कार्यक्रम में भी काफी अव्यवस्था देखा गया समाज के लोगों के अलावा पार्टी के लोगों के लिए बैठक व्यवस्था अस्त व्यस्त थी। वही स्वागत कार्यक्रम में अव्यवस्था देखने को मिला। गर्मी, व उमस की वजह से लोग दिनभर परेशान रहे। कार्यक्रम में अतिथि दो हेलीकॉप्टर में पहुचे थे। हसौद में पहला हेलीपेड बना था जिसमे गिरीश देवांगन के साथ चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव उतरे, तो दूसरा हेलीपेड बिर्रा में बनाया गया था। जिसमे रायपुर से मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष, गृहमंत्री उतरे…कार्यक्रम के अंत मे गिरीश देवांगन ने कुछ स्थानीय नेताओं को लेकर हेलीकॉप्टर में उड़ गए जिसकी चर्चा विधानसभा में गरमाई रही। मुख्यमंत्री के साथ सभी मुख्य अथितियों के लिए दोपहर का लंच भी व्यवस्था स्थल पर ही अलग से रखा गया था। जिले के कलेक्टर महोदया के लिए भी मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम था। इसलिए यह कार्यक्रम सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक सभी प्रकार का रंग में रंगा दिखाई दिया। मौके में सामाजिक संगठन के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जिनकी ड्यूटी व्यवस्था में लगाई गई थी।