CG: गांव के करीब पहुंचा दंतैल हाथी, ग्रामीणों में फैली दहशत, हाथी के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर



कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी पहुंच चुके हैं। हाथियों की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी दमकसा गांव के खेतों के पास विचरण कर रहा है। इसको देखते हुए वन अमला ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। वन विभाग की ओर से हाथी के लोकेशन पर नजर रखी जा रही है।

वन कर्मचारी हड़ताल पर

बताया जा रहा है कि हाथी ने बालोद जिले की सीमा से चारामा क्षेत्र में प्रवेश किया है। बता दें कि हाल ही में बालोद में दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था और एक महिला को कुचल कर मार दिया था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह वहीं दंतैल हाथी हो सकता है। वहीं अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल के कारण वन विभाग को भी चुनिंदा कर्मचारियों के साथ हाथी की लोकेशन पर ध्यान रखने और ग्रामीणों को सतर्क रखने की बड़ी जिम्मेदारी है।