महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिसमें 10 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्करों के पास से कुल 247 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ये तस्कर फेरीवाले का वेश धारण कर तस्करी को अंजाम दे रहे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो उड़ीसा के बालिगुड़ा और तितरी रायगढ़ क्षेत्र से गांजा लेकर मध्य प्रदेश में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके पास से तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामग्रियां भी जब्त कर ली हैं।
