जैजैपुर नगर पंचयात पर जोगी का कब्जा..कांग्रेस तीसरे नंबर पर

काग्रेंस,भाजपा को पछाड कर जोगी काग्रेंस के प्रत्याशी ने मारी बाजी
भाजपा दुसरे तो कांग्रेस प्रत्याशी रही तीसरे नंबर पर
जैजैपुर नगरपंचायत उपचुनाव संपन्न

जांजगीर चांपा (संजय यादव) जैजैपुर नगर पंचयात उपचुनाव का मतगणना 21 जून को सद्भावना भवन में संपन्न हुआ। इस दौरान जहां जोगी कांग्रेस प्रत्याशी मीना महेंद्र चंद्रा ने भाजपा व कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशीयों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। वही जैजैपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद पद हेतू भाजपा प्रत्याशी मालती साहू का कब्जा रहा। नगर पंचायत जैजैपुर में अध्यक्ष पद के लिए 7 एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद पद हेतु 5 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में अपना भाग्य अजमाया। नगर पंचायत जैजैपुर में कुल 6338 मतदाता हैं। जिसमें से 4727 लोगों ने मतदान किया। जैजैपुर नगर पंचायत चुनाव में सिर्फ 1 वोट नोटा में गया।

जोगी काग्रेंस प्रत्याशी मीना महेंद्र चंद्रा ने चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कहा की यह नगर पंचायत जैजैपुर की जनता और युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा हैं। नगर पंचायत जैजैपुर के मतदाताओं ने अपने नगर में विकास को गति देने के लिए मीना महेंद्र चंद्रा को अध्यक्ष बनाया। जैजैपुर नगर पंचायत में मीना चंद्रा को 1834 मत निर्दलीय प्रत्याशी हिरा साहू को 1032 भाजपा के सोनसाय देवांगन को 839 कांग्रेस के दिलीप चंद्रा को 408 मत मिला निर्दलीय प्रत्याशी हरनारायण यादव को 506 चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मीना चंद्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हिरा साहू को 802 वोटों से हराया। इस तरह से वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद पद के लिए मालती दिगम्बर साहू की 169 एवं पुराई बाई मोहन को 120 मत मिला संपूर्ण मतगणना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाने एसडीएम इंद्रजीत बर्मन जैजैपुर तहसीलदार सुनील अग्रवाल सहित जैजैपुर हसौद थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।