कांग्रेस पार्टी जिस किसान के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई… आज वही किसान इस सरकार के रवैये से परेशान है : नारायण चंदेल

जंाजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में आज से किसानो के समर्थन मुल्य पर धान खरीदी शुरू हो गया है। लेकिन देखा जा रहा है कि जिला प्रशासन जो दावा व्यवस्था बनाने के लिए किया था वह फेल होते दिख रहा है। विपक्ष भी सरकार के दावे को फेल होने का आरोप लगा रहा है। जांजगीर चांपा के भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस किसान को लेकर सत्ता मे आई है आज वही किसान अपने धान को बेचने के लिए सुबह से परेशान है लेकिन उनका धान का टोकन नही कट पा रहा हैं। खरीदी केन्द्र मे न पर्याप्त बिजली सप्लाई की व्यवस्था है और न ही किसानो के लिए बैठने व पीने की पानी की व्यवस्था है। किसान सुबह से इधर उधर भटक रहे है। धान खरीदी केन्द्र का बिजली नही के कारण सैकड़ो किसान अपने बारी का इंतजार करते हैं । जांजगीर चांपा जिले मे पूरे प्रदेश मे सबसे ज्यादा धान की खरीदी का रिकार्ड हैं वही जिले में इस वर्ष 14 नये धान खरीदी केन्द्र खोले गये हैं। जिले मे ंकुल 230 धान खरीदी केन्द्र है। जिला प्रशासन के लाख व्यवस्था बनाने के दावे करने के बाउजुद इस प्रकार जिले के कई धान खरीदी केन्द्र मे भारी अव्यवस्था देखने को मिल रहा है। जिले में इस साल धान बेचने के लिए 1 लाख 87 हजार 077 किसानों ने पंजीयन कराया है. खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में 1 लाख 73 हजार 511 किसानों का पंजीयन हुआ था। जांजगीर चांपा जिले में किसानों की संख्या में 13 हजार 5 सौ 66 का इजाफा हुआ है। विगत वर्ष 78.66 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। इस वर्ष 80.55 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।

विडियों :