CG : दिनदहाड़े किसान से 1 लाख की लूट… फरार हुए अज्ञात बाइक सवार दो युवक..

जांजगीर-चांपा। बाराद्वार थाना अन्तर्गत बस स्टैंड़ के पास रामलाल सिदार निवासी झिका ग्रामीण बैंक से 1 लाख कैस निकाल कर 4 बजे फल दुकान मे फल खरीद रहा था। उसी वक्त दो बाइक सवार युवक आये और किसान के हाथ मे रखे 1 लाख से भरे थैल को लुट कर फरार हो गये।

किसान घटना के बाद आसपास के लोगो को अवाज लगा कर घटना की जानकारी दी। फिर घटना की सूचना बाराद्वार थाना को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस आसपास के लोगो से पुछताछ कर घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर नगर के चारो ओर घेराबंदी कर अज्ञात लुटेरो की पतासाजी की जा रही हैं।

वही घटना के आधार पर पुलिस अज्ञात दोनो युवको के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच कर रही हैं।