दो बाइकों में जबरजस्त भिड़ंत.. एक की मौके पर मौत.. दूसरा गंभीर .. रेलवे क्रॉसिंग जाम में आधे घण्टे तक फंसी रही 108 वाहन!

बालोद। जिले में दो बाइकों में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक़ बाइक सवार मालीघोरी से सूरेगांव जा रहे थे। इसी दौरान मालीघोरी के समीप पहुंचे ही थे..की सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा घायल हो गया।

घायल बाइक सवार को इलाज के लिए तत्काल 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रेलवे क्रॉसिंग में लगभग आधे घण्टे जाम में फंसी रही। जाम खुलने के बाद घायल को तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।