Breaking : कैंप में गोलीबारी.. विवाद में CRPF जवान ने बरसाई गोलियां.. एक की मौत, दो घायल

बस्तर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जवानों के आपसी विवाद में गोली चलने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजधानी के अस्पताल में लाने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला केशलूर के पास स्थित सेड़वा कैम्प का है। जहां सीआरपीएफ 241 बटालियन के जवानों में विवाद हो गया। जवानों के बीच हुए विवाद की स्थिति इतनी बढ़ गई की गोलीबारी तक की नौबत आ गई और एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस दौरान गोली लगने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाया जा रहा है।