Exclusive Video : दफ्तर में “घांस छीलते है साहब.. तो कोई सीखता है खाने की रेसेपी..!

@Deshdeepakgupta

सरगुजा जिले के एक सरकारी दफ्तर में कर्मचारी “घांस छीलते है…. सुनकर अजीब जरूर लग रहा होगा  लेकिन खुद जलसंसाधन विभाग के कर्मचारी कहते है की वो कार्यालय में “घांस छीलते है” इस दफ्तर की कार्यशैली का अंदाज आप खुद लगा लीजिये क्योकी यहां कोई घांस छीलता है तो कोई खाना बनाने की विधी कम्प्यूटर में देखता है… हद तो तब ह्यो गई जब एक महाशय उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीवानगी में नजर आए.. ये महाशय कम्यूटर पर अखिलेश यादव का राजनैतिक करियर देख रहे थे..

हम आपको ना तो कोई कहानी सुना रहे है और ना ही आप कोई कॉमेडी फिल्म देख रहे है… यह हकीकत है… यह फलसफा अम्बिक्कापुर के जल संसाधन विभाग के क्रमांक संभाग के दफ्तर का है… जहां कर्मचारी खाना बनाने की रेसिपी गूगल में सीखते है तो कोई अखिलेश लीला देखता है वो भी कार्यालयीन समय मे.. तो आप भी वीडियो में देखिये की आखिर कौन है जो दफ्तर में घांस छीलने जाता है…

इस कार्यालय के कर्मचारियों की बेहयाई तो देखिए.. जब हमने पूछा की इस कार्यालय में आप क्या करते है कोई काम नही क्या ? तो बड़ी ही बेशर्मी से कह दिया की “घांस छीलते है” कोई काम है नहीं,, जबकि दफ्तर में फाइलें जहाँ तहाँ फ़ैली हुई मिली योजनाओ की फाइलें जमीन में पडी रही लेकिन साहब के पास कोई काम ही नहीं था लिहजा सरकारी बिजली का पूरा उपयोग ठंढ दूर करने में किया जा रहा है.. इलेक्ट्रानिक रूम हीटर हर कर्मचारी की टेबल के नीचे लगा हुआ है.. आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व बिजली विभाग ने अम्बिकपुर के सरकारी कार्यालयों के द्वारा बकाया बिजली का बिल जमा ना कर पाने की वजह से कार्यवाही भी की थी.. 

बहरहाल जलसंसाधन कार्यालय में इन कर्मचारियों को सरकार ने घांस छीलने रखा है या काम करने इस बात का फैसला तो अब सरकार ही करे..पर हमारे कैमरे में कैद वीडियो ने मदमस्त कर्मचारियों की कलई जरूर खोल कर रख दी है वीडियो में देखिये खाना बनाने की रेसिपी देखते साहब