सर्वे के दौरान आईईडी की चपेट में आया वन विभाग का कर्मचारी.. इलाज जारी

सुकमा। जिले में सर्वे के दौरान आईईडी की चपेट में आने से वन विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल अवस्था में कर्मचारी को अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ बुधवार को मरईगुड़ा वन के पास सर्वे के लिए एक दल गया हुआ था। सर्वे के दौरान डिप्टी रेंजर प्रसाद राव का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर आ गया। जिससे आईईडी ब्लास्ट हो गया।

घटना में कर्मचारी घायल हो गया। जिसे तत्काल मरईगुड़ा के अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।