भटगांव विधायक के पहल से बजट में भटगांव विधानसभा को मिला करोड़ो की सौगात..

सूरजपुर..(आयुष जायसवाल)..मंगलवार को छतीसगढ़ का 2020-21 का बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया। चुकी कांग्रेस सरकार आने के बाद आज अपनी दूसरी बजट पेश किया है। इसी बजट में भटगांव विधानसभा को भी करोड़ो का सौगात मिला है।

गौरतलब है कि भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुन कर गए है। पिछली भाजपा सरकार में भटगांव विधानसभा को बजट में मायूसी ही हाथ लगती थी। लेकिन सरकार आने के बाद भटगांव विधायक के पहल से आज पेश हुए बजट में लगभग 15 करोड़ से भी ज्यादा की सौगात दिया गया है। साथ ही अन्य निर्माण कार्यो की सौगात मिलने की भी संभावना है।

आज पेश हुए बजट में भटगांव विधानसभा को मिलने वालों सौगातों की सूची इस प्रकार है..

1. शासकीय विद्यालय चांदनी बिहारपुर के भवन निर्माण हेतु 100 लाख रुपये स्वीकृत..

2. लक्ष्मीपुर से नया करकोली तक मार्ग का पुल पुलिया सहित निर्माण लंबाई 2 किलोमीटर हेतु 200 लाख रुपए स्वीकृत..

3. सोनपुर सी बरपारा से खडगवां बिरमताल तक मार्ग का पुल पुलिया सहित निर्माण लंबाई 4.50 किलोमीटर हेतु 250 लाख रुपए स्वीकृत..

4. डुमरिया चौक से बुंदिया बाजार तक पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण लंबाई 2 किलोमीटर हेतु 150 लाख रुपए स्वीकृत…

5. लटोरी हाई स्कूल से भंडार पारा तक मार्ग का पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण लंबाई 3 किलोमीटर हेतु 150 लाख रुपए स्वीकृत…

6. झिलमिली -भैयाथान – सूरजपुर- उदयपुर मार्ग (बिशुनपुर ओड़गी मार्ग) लंबाई 20 किलोमीटर का उन्नयन एवं नवीनीकरण हेतु 130 लाख रुपये स्वीकृत…

7 .पटना – भैयाथान मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर उन्नयन एवं नवीनीकरण हेतु 130 लाख रूपए स्वीकृत…

8. प्रतापपुर – चंद्रमेढा – भैयाथान मार्ग कुल 34 किलोमीटर का उन्नयन एवं नवीनीकरण हेतु 130 लाख रुपए स्वीकृत..

9. खर्रा कुप्पा मार्ग से कुप्पाघाट रिहंद नदी पर पुलिया निर्माण हेतु 330 लाख रुपए स्वीकृत….

बरहाल अरसों बाद भटगांव विधानसभा को इन बड़ी समस्याओं से निजात मिली है साथ ही जल्द ही उक्त कार्यो का निर्माण कार्य चालू करने की बात भी भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े द्वारा कही जा रही है। वही मुख्य समस्याओं को बजट में स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियो ने हर्ष व्यक्त किया है।