शराबी पति ने पत्नी को ज़िंदा जलाया…इलाज के दौरान हुई मौत….

[highlight color=”red”]अम्बिकापुर [/highlight]

अम्बिकापुर नगर से लगे ग्राम मानिकप्रकाशपुर ग्राम में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात क्रांतिप्रकाशपुर ग्राम में शराबी पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल उड़ेल जिन्दा जला दिया। महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज के कुछ ही घंटो बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है व उसके विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक क्रांतिप्रकाशपुर निवासी मड़वारी केरकेट्टा जो शराबी प्रवृत्ति का युवक है। वह आये दिन पत्नी श्रीमती आशा केरकेट्टा से नशे में धूत होकर वाद-विवाद करते रहता था। कुछ दिनों पूर्व से वह अपने दो बच्चों के साथ भी नशे में धूत होकर मारपीट करने लगा था। गत शनिवार को ही मड़वारी नशे में धूत होकर अपने बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था यह देख उसकी पत्नी आशा केरकेट्टा ने अपने बच्चों के साथ गांव में ही चाचा ससुर शंकर केरकेट्टा के घर चली गई थी। रात 11 बजे  मड़वारी अपने चाचा के यहां पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ सो गया। रात 1 बजे अचानक मड़वारी ने अपनी पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल उड़ेल जिन्दा जला दिया। आग में लिपटी महिला ने जब चिख-पुकार लगाई तो उसके पति ने उसके ऊपर पानी डाल दिया। जब तक परिजन वहां पहुंच पाते महिला बुरी तरह से जल चुकी थी और अचेत होकर गिर पड़ी थी। परिजनों द्वारा उक्त महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।