शराबी पति ने मिट्टी तेल उड़ेल पत्नी को जलाया, गंभीर

सूरजपुर 

सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम तुलसी में एक शराबी पति द्वारा सो रही पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल उड़ेल जलाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में गंभीर हुई महिला को उपचार हेतु अम्बिकापुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला 90  प्रतिशत से अधिक जल गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम तुलसी की नव विवाहिता महिला सोन कुंवर गोड़ जो कि बुधवार को अपने ससुराल घर में सो रही थी। देर रात महिला का पति गनपत गोड़ शराब के नशे में धूत होकर आया और किसी कारण वश अपनी पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल उड़ेल आग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुन घर के अन्य सदस्यों ने महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति काफी गंभीर होने पर चिकित्सक  बाहर ले जाने की सलाह दिये। परिजनों द्वारा नव विवाहिता को उपचार हेतु मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

https://fatafatnews.com/happy-diwali-wasim-akram-airman-muslim-youth-forum/