जागृति यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत, निकली विशाल रैली

लोगों ने गुरू गोविन्द सिंह के अस्त्र-शस्त्र, निशानियों व ग्रंथ का किया दर्शन

अम्बिकापुर

साहिबे कमाल गुरू गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाश पर्व को समर्पित जागृति यात्रा 27 अक्टूबर को अम्बिकापुर नगर पहुंची।यात्रा में श्री गुरू गोविंद सिंह जी के अस्त्र-शस्त्र, निशानियां और हाथ से लिखी गुरू ग्रन्थ साहेब जी का हजारों लोगों ने दर्शन किया।  समाज के लोगों के साथ आम लोगों ने यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। आगमन पर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में सिख संगत एवं कांग्रेस परिवार द्वारा रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास भव्य स्वागत किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा महामाया चैक पर यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा के संदर्भ में महेंद्र सिंह टूटेजा ने बताया कि देशहित देश की संस्कृति को बचाने मुगलो से लडने वाले गुरू गोविंद ङ्क्षसह जी ही एक मात्र ऐसे धर्म गुरू थे जिन्होंने अपने पिता एवं चार पुत्रों की शहादत इस लड़ाई में दी थी। उनके अस्त्र-शस्त्रों की शोभा यात्रा पूरे देश में जागृति यात्रा के नाम से घूमते हुये अम्बिकापुर पहुंची है। जिसका नगर के विभिन्न चैक-चैराहों पर गुरू सिंह सभा के अलावा अन्य सभा के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। देर शाम नगर के विभिन्न चैक-चैराहों से यात्रा सकीर्तन करते गुरूद्वारा पहुंची।

https://fatafatnews.com/happy-diwali-wasim-akram-airman-muslim-youth-forum/