DCC अध्यक्ष से पुलिस कर्मी की झड़प..कांग्रेस ने किया कपड़ा खोल प्रदर्शन..

सरकार के विरोध में कांग्रेस का पुतलादहन कार्यक्रम..

अम्बिकापुर देश दीपक”सचिन” 

जांजगीर जिले में पुलिस अभिरक्षा में युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो जाने के विरोध में अम्बिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पुतलादहन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त गहमा गहमी का माहौल निर्मित हो गया जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा पास की एक मेडिकल दुकान से पुतला बनाने की सामग्री लाइ गई और क्राइम ब्रांच के एक सिपाही के द्वारा उस सामग्री को छुडाने का प्रयास किया गया जिस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरम हो गए और दोनों के बीच तू-तू मै-मै हो गई जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और पुतला दहन करने के लिए घड़ी चौक का रुख कर लिया। घड़ी चौक से कांग्रेसियों का हुजूम फिर वापस गांधी चौक की तरफ चला और रास्ते में ही कांग्रेसियों ने पुतला जलाने का प्रयास किया लेकिन उस पुतले को पुलिस की टीम ने जप्त कर लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमा झटकी भी हुई। वही इस झड़प के बाद नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने कपडे उतार कर प्रदर्शन किया और पुलिस के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

गौरतलब है की सरगुजा कांग्रेस के द्वारा पुत्लादहन के प्रयास को बार बार असफल करने में पुलिस कामयाब रही जानकारी के मुताबिक 4 पुतले पुलिस ने जप्त किये जिसके बाद आनन फानन में प्रतीकात्मक पुतला जलाने में कांग्रेस नेताओं को सफलता मिल सकी। वही कांग्रेस ने पुलिस पर आरोप लगाया है की उनकी महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने अभद्रता की है और झूमा झटकी में के दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोट भी आई है। वही इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मेयर अजय तिर्की, जे पी श्रीवास्तव, आलोक सिंह, आशीष वर्मा, अंचल ओझा सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। वही शहर की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी भूपेश सिंह, कोतवाली निरीक्षक नरेश चौहान, गांधीनगर थाना प्रभारी सुरेश भगत सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।