‘घर वापस आइये’ अभियान से प्रभावित होकर 03 इनामी सहित 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर…एसपी ने दिया प्रोत्साहन राशि

Naxalites Surrender.jpg

दंतेवाड़ा। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दन्तेवाड़ा के विभिन्न गांव के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय हैं। उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिये थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान चलाया जा रहा है। (Naxalites Surrender)

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिये लगातार आव्हान कर अपील की जा रही है। (Dantewada News)

आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 16 माओवादियों ने लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियाजन तथा माओवादी संगठन के खोखली विचार धारा से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुर्नवास योजना से प्रभावित होकर समाज मुख्यधारा जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त कर उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु बल दन्तेवाड़ा विनय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा डॉ अभिषेक पल्लव, सेनानी 111वीं वाहिनी केरिपु बल अंब्रेश कुमार, सेनानी 230वीं वाहिनी केरिपु बल w.R जोसवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा उदय किरण के समक्ष आत्मसर्मपण किया। (Naxalites Surrender)

विगत् दो माह में लोन वर्राटू अभियान के तहत् 20 ईनामी माओवादी सहित कुल 83 माओवादियों ने आत्मसर्पण कर मुख्यधारा में जुड़े है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राजेन्द्र जायसवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल देवांश सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा आशा रानी, थाना प्रभारी भांसी खोमेन्द्र भण्डारी, थाना प्रभारी फरसपाल जितेन्द्र साहू एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे। (Naxalites Surrender)

छग शासन के पुर्नवास नीति के तहत् आत्मसमर्पण पश्चात् समाज के मुख्य धारा में शामिल सभी आत्मसमपिर्तत माओवादियों को पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

Screenshot 2020 08 13 20 04 32 11
Screenshot 2020 08 13 20 06 13 05
Screenshot 2020 08 13 20 05 05 54