Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने रचा नया इतिहास… एक दिन में सर्वाधिक 701 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़.. 08 की मौत…. देखिए आपके ज़िले का हाल

रायपुर। विश्व में अब तक कुल 21732472 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 770866 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 1977779 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए है, कुल 673166 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 51797 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

• छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 436180 (RTPCR .323239 + TrueNat – 32280 + Rapid Antigen Kit 80661) सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 16726 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 10847 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 5721 मरीज सक्रिय हैं।

• आज के नए 701 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिला रायपुर से 205, दुर्ग से 92, रायगढ़ से 63, बस्तर व राजनांदगांव से 48-48, बिलासपुर से 44, बालोद से 34, कोरबा से 21, नारायणपुर से 20, जशपुर से 19, कांकेर से 18, सुकमा से 16, जांजगीर-चांपा से 15, बीजापुर से 12, सरगुजा से 11, सूरजपुर से 09, कोरिया, दंतेवाड़ा व गरियाबंद से 04-04, कबीरधाम से 03 बेमेतरा बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर, कोण्डागांव से 02-02, मुंगेली से 01-01 | आज पाए गए पॉजीटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

20200818 204419
20200818 204421
20200818 204423