CM के स्वागत के लिए हेलीपैड में जाने से रोका तो भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन में हुई बहस..!

जांजगीर-चाम्पा संजय यादव- मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह लोक सुराज अभियान के तहत जिले के पेंड्री हेलीपैट पहुच चुके है.. यहाँ हेलीपैट पर सीएम के स्वागत को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं में बहस हो गई.. दरअसल मुखिया के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता हेलीपैड के सुरक्षा घेरे के अन्दर जाना चाह रहे थे.. लेकिन सुरक्षा की दृष्टी से प्रशासन ने उन्हें रोक दिया इस बात पर प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने देखे गए.. इस दौरान जिले के कलेक्टर और सांसद भी मौजूद रहे..