Chhattisgarh News: गौरलाटा पहाड़ी के नीचे मिली पुजारी की लाश… कल से लापता था पुजारी.. अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस!

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा के नीचे की बसाहट धनजी में आज सुबह वृद्ध की सिर कुचली लाश मिलने से हड़कम्प मच गया..ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी..जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की..और मृतक की शिनाख्त पड़ोस के गांव मगाजी निवासी 60 वर्षीय रतिया चेरवा के रूप में हुई..पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.. वही अब इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है!..

दरअसल चांदो थाना क्षेत्र में घटित हुये इस अंधे कत्ल की घटना की थाना प्रभारी सम्पत पोटाई को आज सुबह ही सूचना मिली थी..जिसके बाद थाना प्रभारी अपने हमराह जवानों के साथ मौके पर पहुँचे थे..पुलिस के मुताबिक मृतक रतिया चेरवा गौरलाटा पहाड़ी के नीचे की बसाहट धनजी में स्थित मंदिर में पूजा किया करता था..मृतक के परिजनों के अनुसार वह अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुरूप कल भी सुबह पूजा करने गया..लेकिन शाम तक नही लौटा.. मृतक पुजारी की खोजबीन की गई..और फिर उसकी लाश मिली..इधर पुलिस अब इस मामले में आलाधिकारियों के मार्गदर्शन में पड़ताल करने में जुटी हुई है!..