Chhattisgarh news: निरीक्षण में निकले थे कलेक्टर..और जा पहुँचे खेतों में ..किसानों संग काटी धान की फसल..

कोरिया..कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज समर्थन मुल्य पर धान खरीदी का निरीक्षण करने निकले थे..इस बीच कलेक्टर फुलपुर पहुँचे थे..और उनकी नजर खेतों में धान के फसल की कटाई कर रहे किसानों पर पड़ी..जिसके बाद कलेक्टर साहब किसानों के बीच खेत मे पहुँचे.. उन्होंने किसानों के साथ फसल की कटाई भी की..

छत्तीसगढ़ में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है..लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में अल्प वर्षा के चलते धान की फसल समय पर तैयार नही हो पायी है..किसान खेतो में अपने उपजाए फसलो को काटने पर जुटे हुये है..बहरहाल किसानों के बीच पहुँचे कलेक्टर आज चर्चाओ में बने हुये है!..