छत्तीसगढ़ : 13 साल की किशोरी से 5 नाबालिग सहित 6 लोगों ने किया रेप…. तालाब में नहाने जा रही थी लड़की…. झाड़ू लगाने के बहाने बुलाकर दिया घटना को अंजाम

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 13 साल की किशोरी से गुरुवार को गैंगरेप किया गया। किशोरी तालाब में नहाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक परिचित लड़का उसे अपने घर बुलाकर ले गया। वहां अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे। आरोपियों की धमकी के चलते किशोरी ने अगले दिन परिजन को घटना की जानकारी दी। इस पर शुक्रवार शाम को FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 5 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को पकड़ा है।

किशोरी के माता-पिता मजदूर हैं और खदान में काम करते हैं। वह रोज की तरह 25 फरवरी को भी खदान में काम करने चले गए थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में थी। किशोरी अपने दोनों भाइयों को छोड़कर दोपहर करीब 12 बजे पास के तालाब में नहाने के लिए अपने घर से निकली थी। इस दौरान वहीं पास में रहने वाले एक परिचित नाबालिग ने उसे घर में झाडू लगाने के लिए बुलाया।

घर में पहले से ही राजकुमार यादव (34) सहित अन्य आरोपी मौजूद थे। आरोपियों ने किशोरी से रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते किशोरी पहले तो चुप हो गई, लेकिन तकलीफ बढ़ने पर अगले दिन शुक्रवार को अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार यादव को गिरफ्तार करने के साथ सभी को पकड़ लिया है। सभी नाबालिग आरोपी 14 से 17 साल के हैं।