CG – माँ बनभौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव: अम्बिकापुर में दो हजार श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य शोभायात्रा… 6 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा उत्सव.. देश के नामी कलाकार करेंगे शिरकत

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में 30 जून से माँ बनभौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आयोजन किया गया है, जो 6 जुलाई तक चलेगा। दरअसल, अम्बिकापुर शहर के कुंडला सिटी में मां बनभौरी का विशाल मंदिर बनाया गया है। यहां माँ बनभौरी प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 30 जून को राम मंदिर से कुंडला बनभौरी मंदिर तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं 4 जुलाई को कला केंद्र मैदान से बनभौंरी मंदिर तक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न जगहों से आए लगभग दो हजार श्रद्धालु शामिल हुए। 6 जुलाई को बनभौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव होगा।

IMG 20220704 23591321



हरियाणा के बाद सरगुजा में मां बनभौरी का दूसरा मंदि

मां बनभौरी समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि आज रैली है। 5 और 6 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा होगा। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 6 जुलाई को है। माँ बनभौरी माता हमारी कुलदेवी है। हरियाणा के हिसार जिला में हमारा मंदिर था, हम लोगों ने दूसरा मंदिर सरगुजा में बनाए है। अभी तीन दिन और कार्यक्रम होगा। इस दौरान भजन, कीर्तन चलेंगे। आज विशाल भव्य यात्रा में शामिल होने पूरे सरगुजा संभाग से लोग पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा बाहर से भी लोग आए है। सिलीगुड़ी, दिल्ली, ओडिशा सहित भारत के विभिन्न क्षेत्र से लोग आए है।

IMG 20220704 23591120



कुंडला सिटी में बना विशाल मंदिर

अमित अग्रवाल ने बताया कि माँ बनभौरी देवी की भव्य शोभायात्रा है। माँ बनभौरी देवी का विशाल मंदिर कुंडला सिटी अम्बिकापुर में बना है। उसी के लिए यह आयोजन किया गया है। विशाल रैली निकली है। सभी भक्त माता को अपने दरबार तक पहुंचाने के लिए उपस्थित हुए है। अभी तीन दिनों तक कार्यक्रम चलेगा। जिसमें आज शोभायात्रा का कार्यक्रम था। रात में जागरण है, कल फिर जागरण है। परसों 6 जुलाई को मंगलपाठ है, और सुबह, दोपहर, शाम जागरण है। भोजन की व्यवस्था है। बहुत ही भव्य कार्यक्रम है। आज शोभायात्रा के मौके पर हरियाणा में में जहां देवी का विशाल पुराना मंदिर है, वहां से भी लोग आए है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगह से लोग आए है। जैसे- पत्थलगांव, रायगढ़, सूरजपुर, अम्बिकापुर, बतौली, उदयपुर से माता के भक्त उपस्थित हुए है।

IMG 20220704 23590719



6 जुलाई तक चलेंगे कार्यक्रम

विनोद हर्ष ने बताया कि वर्तमान में जो कार्यक्रम चल रहा है वो प्राण प्रतिष्ठा को लेकर है। 30 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। जिसमें आज शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। कल विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम है। इसके बाद परसों प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। शोभायात्रा से पूर्व कलशयात्रा की गई थी। 25-26 तारीख को हिसार हरियाणा से माँ की ज्योत लेकर हमारे भक्तगण यहां पधारे थे। इसके बाद निरंतर स्थापना को लेकर, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लगातार कार्यक्रम चल रहें हैं, जो 6 जुलाई तक चलेंगे। आज शोभायात्रा में लगभग दो हजार श्रद्धालु कला केंद्र मैदान से लेकर कुंडला मां मंदिर तक शामिल हुए।

IMG 20220704 23585805



ये कलाकार करेंगे शिरकत

माँ बनभौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों से आए ख्यातिबद्ध कलाकार मंगल पाठ और मां का जगराता करेंगे। जिसमें कोलकाता से नवीन जोशी, जयपुर से महेंद्र स्वामी, रायपुर से विनय अग्रवाल, खलीलाबाद से सरदार रोमी सिंह, फतेहाबाद से परविंदर पलक और सोनू सिंगला, भाटापारा से हरीश शर्मा, कोलकाता से पवन शर्मा पहुंच रहे हैं।

IMG 20220704 23585415