CAF जवान ने की खुदकुशी.. थाने के बैरक में ख़ुद को मारी गोली

नारायणपुर। जिले में सीएएफ (CAF) के जवान ने खुद को गोली मार खुदकुशी कर लिया है। फ़िलहाल खुदखुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृत जवान ओरछा थाने में पदस्थ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक़ ओरछा थाने में पदस्थ 16 बीएन के जवान अनिल यादव ने ओरछा थाने के बैरक में खुद को गोली मारी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है।