BJP जिलाध्यक्ष के भतीजे की दुकान पर सेंधमारी… लाखों का सामान लेकर फ़रार हुए चोर….सेकंड फ्लोर से नकदी किए पार… CCTV के कैद हुई वारदात

रायपुर। राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। बीती रात अज्ञात चोरों ने जयराम काम्प्लेक्स स्थित म्यूजिक वर्ल्ड दुकान में हाथ साफ़ कर दिया.. और लाखों का सामान लेकर फ़रार हो गए।

जानकारी के अनुसार म्यूजिक वर्ल्ड दुकान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के भतीजे देवेंद्र सुंदरानी का है। जहां चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दुकान के गोडाउन की पिछली दीवाल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह सूचना पर मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी.. और घटनास्थल का मुआयना किया।

दूसरी घटना

जयराम कॉम्प्लेक्स में म्यूजिक वर्ल्ड दुकान के अलावा चोरों ने सेकेंड फ्लोर पर स्थित रोज़ा स्पा पर भी धावा बोला और नगदी पर हाथ साफ किया। फ़िलहाल चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। मौदहापारा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।