Breaking: क्या “भगवान” बचा पाएंगे अपनी कुर्सी.. या होगी कुर्सी खाली… कांग्रेसी पार्षद अंडरग्राउंड अध्यक्ष को कुर्सी जाने का डर, फैसला आज.!

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका जांजगीर- नैला केअध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षददल द्वारा लाए गए अविश्वासप्रस्ताव पर मंगलवार 30 जनवरी यानी आज को मतदान होगा। पार्षदों की संख्या के हिसाब से अध्यक्ष अस्वस्थ नजर आ रहे हैं, लेकिन भाजपा पार्षद दल को उम्मीद है कि कांग्रेस की ओर से क्रॉसवोटिंग होगी तो इसका फायदा भाजपा को मिलेगा और कांग्रेस का वोट कम होगा। नगर पालिका जांजगीर- नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल के खिलाफ भाजपा पार्षद दल ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पहले मतदान के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की थी, लेकिन उसी दिन शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण डीआरओ ने तिथि में बदलाव करते हुए 30 जनवरी निर्धारित की थी। परिषद में 14 पार्षद कांग्रेस के हैं और 11 पार्षद भाजपा के।

सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल अपने समर्थक 12 पार्षदों के साथ अंडरग्राउंड हो गए हैं। वे अपने समर्थक पार्षदों के साथ आज मतदान से पहले पहुंचेंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा को सरकार बदलने के बाद इस बात की उम्मीद है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का असर दिखेगा और कुछ पार्षद उनके खेमे में आ सकते हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान दोपहर 12 बजे से नगर पालिका में होगा। पीठासीन अधिकारी एसडीएम ज्ञानेंद्र ठाकुर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराएंगे।