Breaking News: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी… सीएम भूपेश ने किया वेलकम, बस से साइंस कालेज रवाना; देखें तस्वीरें

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंच गए हैं। तय समय पर उनका विशेष विमान 11.50 पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

img 20220203 wa00201299154163287366915

मुख्यमंत्री ने कहा, जन नेता माननीय राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत है। इसके बाद सभी लोग बस से साइंस कॉलेज के लिए निकल गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कार्यक्रम को लेकर ब्रीफ भी किया।

img 20220203 wa0021664517655169275039

राहुल गांधी के साथ एक बस में मुख्यमंत्री और मंत्री बैठे हैं। दूसरी दो बसों में संसदीय सचिव, प्रमुख विधायक और पार्टी पदाधिकारी, निगम-मंडलों के पदाधिकारी हैं। उनका काफिला हवाई अड्डे से तेलीबांधा, रिंग रोड से रायपुरा चौक होते हुए साइंस कॉलेज पहुंचेगा।