Breaking News: छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी, 30 लोगों का है नाम… देखिए- कहां से कौन प्रत्याशी?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 11 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष हैं। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।

खैरागढ़ से यशोदा वर्मा को टिकट मिला है। खैरागढ़ उपचुनाव जीता था। देवव्रत सिंह जोगी कांग्रेस से विधायक थे। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनके निधन से यह सीट खाली हुई और यशोदा वर्मा चुनाव जीतीं । उन पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया।

देखिए सूची –

img 20231015 wa000011674674370087000337