Breaking : ITBP के जवान ने खुद को लगाई आग.. नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने आया था घर..

कांकेर। नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने घर लौटे आईटीबीपी के एक जवान ने अग्निस्नान कर लिया है। जवान का शरीर आग से 70 प्रतिशत तक झुलस गया है।

जानकारी के अनुसार जिले के चारामा थाना क्षेत्र के उड़कुरा में आईटीबीपी का एक जवान छुट्टी लेकर नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने अपने घर आया हुआ था। सोमवार को जवान ने अज्ञात कारणों से खुद को आग लगा ली।

इस घटना में जवान 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। जवान का नाम दिनेश जुर्री बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(विस्तृत जानकारी का इंतजार है)