Breaking : अम्बिकापुर सेंट्रल जेल में कैदी ने कम्बल फाड़कर खिड़की से लगाई फांसी.. मचा हड़कंप.. दो जेल प्रहरी निलंबित

अम्बिकापुर। सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। कार्य मे लापरवाही बरतने पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक़, अम्बिकापुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी रामायण साहू ने देर रात सेंट्रल जेल अस्पताल वार्ड के सेल में कंबल फाड़कर खिड़की से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृत कैदी 02 लोगों की हत्या के मामले में आजीवन की सजा काट रहा था।

दो जेल प्रहरी निलंबित

इस घटना के बाद कार्य मे लापरवाही बरतने पर जेल अधीक्षक ने एक मुख्य प्रहरी और एक प्रहरी को निलंबित कर दिया है।