Breaking: सारी तैयारियों के बाद..मुख्यमंत्री का सरगुजा दौरा रद्द..6 फरवरी को सरगुजा पहुँचने वाले थे भूपेश..

रायपुर.. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरगुजा दौरा रद्द कर दिया गया है..सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश प्रवास पर होने चलते स्थगित की गई है….

दरसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 6 फरवरी को सरगुजा दौरा निर्धारित था..वे इस दौरान सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित होने वाले कार्निवल फेस्टिवल में शामिल होने वाले थे..इसके अलावा मुख्यमंत्री कोरिया जिले के डोमनहिल में मजदूर सम्मेलन को सम्बोधित कर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात देने वाले थे..जिसकी सारी तैयारियां कर ली गई थी..

लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जगदलपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित किया गया है..हालांकि इस सम्बंध में इन पंक्तियों के लिखे तक आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है..