Breaking: अवैध उत्खनन पर नतमस्तक हुए CM.. कहा बनाएंगे नीति!..

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..सरगुजा संसदीय क्षेत्र के बलरामपुर में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुँचे थे..इस दौरान मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया..और प्रदेश सरकार की नीतियों का उल्लेख का करते हुए..मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह को जिताने की अपील की..
वही मुख्यमंत्री ने अवैध उत्खनन पर प्रदेश में आदर्श आचरण संहिता के खत्म होते ही कानून बनाने की बात कही..मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि..कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र पर बगैर देर किये अमल करती है..और देश का चौकीदार चोर है..देश का हित चौकीदार के हाथों सुरक्षित नही है…

बता दे कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ,मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम,सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ,लुंड्रा विधायक प्रीतम राम,रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह,सामरी विधायक चिंतामणी महाराज मौजूद रहे ..