सरगुज़ा में कोरोना पर ब्रेक… पिछले 60 दिनों में पहली बार एक दिन में इतने कम केस… जानें लेटेस्ट अपडेट

अम्बिकापुर। सरगुज़ा में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में ब्रेक लगा है। बुधवार को 149 मरीज़ कोरोना से रिकवर्ड हुए। वहीं नए केस 50 से भी कम दर्ज किए गए हैं। पिछले दो महीनों में पहली बार एक दिन में 50 से कम संक्रमित मिले। एक की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिलेभर से 42 नए केस सामने आये हैं। इनमें अम्बिकापुर से 18, बतौली 4, लुंड्रा 9, मैनपाट 3, सीतापुर 4, उदयपुर से 1 शामिल है। सभी संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पताल और होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

ज़िले में अब तक 32419 केस दर्ज किए जा चुके हैं, इनमें से 31457 स्वस्थ हो गए हैं। कुल मौतों की संख्या 244 है। वर्तमान में 718 एक्टिव केस हैं। कोविड मरीजों के उपचार के लिए ज़िले के 16 स्वास्थ्य संस्थाओं में 1150 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें से 204 बेड पर कोविड मरीजों का उपचार जारी है। वहीं 946 बेड रिक्त हैं।

img 20210610 wa00007801595648319877446