छत्तीसगढ़ में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10-12 लोगों की मौत की आशंका, कई मलबे में दबे

बेमेतरा. Gunpowder Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मरने और कई के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है।

घायलों को रायपुर रेफर किया गया

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गया है। किसी का हाथ कट गया, तो किसी के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास शरीर के टुकड़े फैले हुए हैं।

प्रश्सनिक टीम मौके पर, स्थानीय लोगों ने आक्रोश

SDM समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल कितने घायल हैं या फिर कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी कंफर्म जानकारी नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि यहां आए दिन ब्लास्ट होते हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। आज यहां बड़ा हादसा हो गया

इसे भी पढ़ें –

दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, लाखों रूपये के जेवरात भी ले गई साथ; पति बोला- पहले भी भाग चुकी है, अब दो-तीन दिन के अंदर…

Weather Update: भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Today’s Horoscope: इन राशि वालों पर आज कुबेर देव बरसाएंगे अपनी कृपा, धन-धान्य से भरी रहेगी तिजोरी

सैकड़ों यात्रियों की जान पर जोखिम: 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ानी थी वहां 120 की रफ्तार से दौड़ा दी, लोको पायलट और सहायक सस्पेंड

सपा की टेंशन बढ़ाने वाली तस्वीर: ये महिला MLA, BJP के लिए प्रचार करते नजर आई, तैयारियों को लेकर की चर्चा