भाजपा व भाजयुमो ने मनाया सेना आभार दिवस…

अम्बिकापुर

भाजयुमो द्वारा मंगलवार को उत्साहपूर्वक सेना आभार दिवस मनाया गया। स्थानीय जयस्तम्भ चौक अम्बिकापुर में बारिश में भीगंते हुए भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीद स्मारक जयस्तम्भ चैक में माल्यार्पण कर भारत माता वन्दे मारतम् का जयकारा लगाया तथा भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना के रिटायर्ड सुबेदार नायक रमेश शर्मा ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि बॉर्डर पर तैनात सेना के जवान को अपने घर-परिवार की नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा की चिंता रहती है। अपना जीवन दांव पर लगाकर जवान सीमा की सुरक्षा करते हैं, ताकि देश के लोग सुरक्षित रह सकें। हमें उनका सदैव सम्मान करना चाहिये। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला उपाध्यक्ष लेखराज अग्रवाल ने सेना के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि सेना के जवानों का त्याग, समर्पण हम सबके लिये प्रेरणादायी है, यदि कश्मीर में सेना नहीं होती, तो कश्मीर कब का भारत से अलग हो गया होता। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बुरहान वानी जैसे आतंकियों के मारे जाने पर हम भारतीय सेना को सैल्यूट करते हैं तथा हम भारतीय सेना से आतंकियों के विरूद्ध ऐसी कार्यवाही करते रहने का आह्वान करते हैं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष दास ने कहा कि हमारी सेना के कारण ही हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। कश्मीर में पत्थर खाकर भी बाढ़ पीडि़तों की सहायता यदि कोई कर सकता है तो वो हमारी सेना है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जन्मजेय मिश्रा, पार्षद संजय अग्रवाल नेता, भाजपा नगर अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा, पीयूष त्रिपाठी, संजीत सिंह, मनोज गुप्ता, जयंत मिज, निश्चल सिंह, विकास पाण्डेय, विशाल सिंह देव, विश्व विजय सिंह तोमर, जीतेन्द्र सोनी, दीपक सिंह तोमर, सौरभ चखियार, उन्मेश तिवारी, वेदान्त तिवारी, शानू कश्यप, वीर सोनी, दिनेश शुक्ला, सोमशेखर मिश्रा, संदीप सोनी, अखण्ड विधायक सिंह, गोलू यादव, अनुराग अम्बसट, विकास सोनी आदि उपस्थित थे।