Cg News: महिला पति के साथ घायल मुर्गा को लेकर पहुंची थाना, शिकायत सुनकर हैरान रह गई पुलिस

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला घायल मुर्गा को लेकर थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने इसे चोरी कर लिया था और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था। इस शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पड़ोसी पर केस दर्ज करने की मांग की गई हैं। मामला रतनपुर थाना इलाके का हैं।

दरअसल, ग्राम सिल्दहा निवासी जानकी बाई बिंझवार ने पुलिस को बताया कि, वह देसी मुर्गा की पालन करती हैं। उसके घर में कई मुर्गें हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला के मुताबिक एक को पड़ोसी ने चोरी कर घायल कर दिया। ये शिकायत लेकर महिला के साथ उसका पति मालिकराम भी थाने पहुंचा था। उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जानकी बाई की आरोप लगाते हैं कि, उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया था।

महिला जानकी बाई ने बताते हैं कि, इसके पहले भी उन्होंने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। इस घटना को लेकर पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि, महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी। महिला की शिकायत को लेकर उसे समझाइश दी गई हैं। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही हैं।