CG Road Accident: चौथी से वापस लौट रही बस हुआ Accident का शिकार, 15 घायल, एक की हातल नाज़ुक

Road Accident In Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में एक बड़ा सड़क हादसा हो हुआ हैं। जहां निसाद (प्रजापति) परिवार के लोग बस से चौथी (शादी होने के बाद दोनों पक्ष के लोग प्रतिभोज के लिए जाते हैं। यह परंपरा हैं। कुछ समाज के लोगों में) धमतरी गए हुए थे, घर (दुर्ग) वापसी के दौरान कचान्दूर नाले के पास पलट गया। बस की पलटने से 15 लोग घायल हो गए। वहीं, एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रहा हैं। जिसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर कर दिया गया हैं। मामला गुंडरदेही थाना इलाके का हैं। इस हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया हैं।

Random Image

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती रात की करीब एक बजे की हैं। बस दुर्ग की ओर आ रहा था, तभी अचानक कचांदुर नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में तकरीबन 50से60 लोग सवार थे। इसमें 15 को चोट लगी हैं। इनमें से एक की हातल नाजुक बनी हुई हैं, जिसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर किया गया हैं।

यात्री बस के पलटने और लोगों की चीख-पुकार से आसपास के लोग भी घरों से बाहर आकर हादसे से हुए घायलों की मदद करने में जुट गए। बस के कांच को तोड़ने के बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 वाहन की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुची और आगे की कार्यवाही में जुट गई।