छत्तीसगढ़ : कोरोना को मात देने के बाद बाल्दी बाई का कार्डियक अरेस्ट से निधन… पूर्व पीएम राजीव गांधी को खिलाया था कंदमूल

गरियाबंद। राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाली 92 साल की बल्दी बाई का कार्डियक अरेस्ट के बाद अचानक निधन हो गया। बल्दी बाई बुधवार को ही कोरोना से ठीक होने के बाद वापस अपने गांव कुल्हाड़ी घाट पहुंची थी। जहां आज सुबह अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

img 20210506 wa00336377307286988361226

स्वास्थ्य विभाग के CMHO डॉ. एन आर नवरत्न ने बताया कि 25 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका उपचार रायपुर के मेकाहारा में चल रहा था। जहां 10 दिनों के इलाज के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। गरियाबंद जिला अस्पताल में भी उनका प्राथमिक चेकअप कर उन्हें कुल्हाड़ी घाट के लिए रवाना किया गया था। वहां भी स्वास्थ्य विभाग के चेकअप के दौरान स्थिति सामान्य थी। लेकिन सुबह अचानक 8 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हुई और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई।

img 20210506 wa00356079774774984899096

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाली बल्दी बाई को जब कोरोना हुआ तो शासन-प्रशासन हरकत में आ गया था। कोरोना संक्रमित होने के तुरंत बाद कुल्हाड़ी घाट मैनपुर और गरियाबंद में इलाज के बाद स्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद उन्हें रायपुर के मेकाहारा शिफ्ट किया गया था। जहां शुरुआत से उन्हें अच्छा उपचार मिला। विशेष उपचार के लिए शुरू से ही ICU में रखा गया था। गरियाबंद कलेक्टर लगातार मेकाहार के डॉक्टरों के संपर्क में थे और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी लेते रहते थे। इसी वजह सिर्फ 10 दिनों में ही बल्दी बाई कोरोना से ठीक हो गई थी। बल्दी बाई के ठीक होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा था कि हौसले की कोई उम्र नहीं होती।

img 20210506 wa00322188912464726246141

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के गोद ग्राम कुल्हाड़ी घाट में राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने के कारण बल्दी बाई कांग्रेस के लिए एक यादगार और अविस्मरणीय महिला के रूप में जानी जाती रही हैं। यहीं वजह है कि बीच-बीच में कांग्रेस नेता बल्दी बाई से मिलने उनके गांव पहुंचते रहे हैं।