बारिश से धान बचाने समितियों ने कसी कमर, तिरपाल ढक कर कर रहे बारिश से धान का बचाव

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…बेमौसम बारिश ने किसान समेत धान खरीदी केंद्र की परेशानी बढ़ा दी है। खरीदी केंद्रों में जमा धान की सुरक्षा हेतु प्रभारियों ने कमर कस ली है। खरीदी केंद्र प्रभारियों ने बारिश से धान को बचाने तिरपाल से ढक दिया है।ताकि बेमौसम बारिश से धान को भीगने से बचाया जा सके।

विदित हो कि, चक्रवाती तूफान के चलते क्षेत्र में बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बेमौसम बारिश ने किसान समेत धान खरीदी केंद्र प्रभारियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिससे निपटने धान खरीदी केंद्र प्रभारियों ने भी पूरी तरह कमर कस लिया है। सीतापुर के धान खरीदी केंद्र आमाटोली में प्रभारी द्वारा धान को बारिश से बचाने पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। धान खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा बारिश की आशंका देखते हुए पहले से ही चाक चौबंद व्यवस्था किया जा चुका था। बेमौसम बारिश से धान भीगे इससे पहले ही प्रभारी ने धान को तिरपाल से ढक दिया गया था। जिससे धान खरीदी केंद्र आमाटोली में खरीदे गए धान बारिश की चपेट में आने से बच गए।

इस संबंध में खरीदी केंद्र प्रभारी श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि, हर साल बारिश से धान को बचाने के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। इस साल भी बारिश की आशंका को देखते हुए खरीदी केंद्र में व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिससे कि बेमौसम होने वाले बारिश से धान को बचाया जा सके। इस बार भी बारिश की संभावना देखते हुए खरीदी केंद्र में संग्रहित धान को तिरपाल से ढक दिया गया। ताकि बेमौसम बारिश से धान को भीगने से बचाया जा सके। यही वजह हैं कि, खरीदी केंद्र में जमा धान पूरी तरह सुरक्षित है।