Surguja News: सरगुजा में हाथियों का आतंक! महुआ बिनने गए परिवार पर हमला, तीन घायल, वन विभाग अलर्ट

अम्बिकापुर. सरगुजा जिले में हाथी के हमले से 3 ग्रामीण घायल हो गए हैं। बताया जा रहा हैं कि, तीनों ग्रामीण महुआ बिनने के लिए तिरपाल लगाकर महुआ पेड़ के नीचे जंगल में सो रहे थे। इसी दौरान हाथियों के दल ने उन पर हमला कर दिया। हाथियों के हमले से तीनों लोग घायल हो गए हैं। हमले से घायल ग्रामीणों की इलाज जारी हैं। पूरा मामला सरगुजा जिले के उदयपुर वनपरिक्षेत्र की हैं।

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फतेहपुर के रहने वाले एक परिवार महुआ बिनने के लिए जंगल में ही तिरपाल लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान आज (14 अप्रैल) सुबह 3 बजे हथियों का दल हमला कर दिया। हाथियों के हमले से 3 लोग घायल हो गए। इनमें 8 साल की बच्ची को अंदरूनी चोट आई हैं और महिला के छाती में गंभीर चोट हैं। वहीं, वहीं पुरुष के कमर में चोट आया हैं। सभी घायलों को घटना स्थल से फॉरेस्ट की टीम एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी उदयपुर लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को तत्काल जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर रेफर किया गया हैं।

वन विभाग के मुताबिक, दो हाथियों का दल पिछले एक सप्ताह से उदयपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा हैं। बताया जा रहा कि, दोनों हाथी एक साथ थे। पर विगत दो दिन से दोनों हाथी अलग-अलग होकर विपरीत दिशाओं में चले गए हैं। एक हाथी लखनपुर वन परिक्षेत्र की ओर गया हैं, तो वहीं दूसरा फतेहपुर की ओर से होते हुए तारा प्रेमनगर के जंगल की ओर रवाना हुआ हैं।

इस घटना की सूचना पर रेंजर कमलेश राय घायलों के साथ सीएचसी उदयपुर में मौजूद रहे तथा रेफर किए जाने के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया हैं। जहां वन अमला की टीम मौजूद हैं। हाथियों के हमले से 3 ग्रामीण घायल हैं। इनमें1. हारमती पति दुर्गा गोंड उम्र 32 वर्ष, 2. दुर्गा पिता बंधु जाति गोंड उम्र 34 वर्ष, 3. अंजना पिता दुर्गा गोंड उम्र 08 माह की दूधमुंही बच्ची शामिल हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं।

इधर, वन अमला द्वारा ग्रामीणों को लगातार समझाइश दी जा रही हैं। पर समझाइश को न मानना लोगों पर भारी पड़ रहा हैं। इसी क्रम में हाथियों के हमले से घायल दुर्गा के परिवार को भी जंगल में हाथी विचरण की सूचना दी गई थी। मगर इन लोगों ने विभाग की समझाइश को नहीं माना और हाथी के हमले के हादसे का शिकार हो गए।

इन्हें भी पढ़िए – Lok Sabha Election: बीजेपी ने मोदी की गारंटी नाम से जारी किया संकल्प पत्र, प्रधानमंत्री ने कही ये बात, जानिए ख़ास बातें…

Big Breaking: बीजेपी ने ‘मोदी की गारंटी’ नाम से संकल्पपत्र किया जारी, यहां से Download करें भाजपा घोषणा पत्र का PDF

Big Breaking: छत्तीसगढ़: घर में आग लगने से तीन भाई-बहनों की जलकर मौत, मां गई थी पड़ोस में…

CG Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती की पात्र एवं अपात्र सूची जारी, कैंडीडेट्स इस Link से दिखें अपना नाम..!