Chhattisgarh News: आदर्श गौठान में मनाया गया गौरव दिवस, गिनाई गई सरकार के चार सालों की उपलब्धियां

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालने वाली काँग्रेस सरकार के चार साल पूर्ण होने पर इसे गौरव दिवस के रूप में मना मनाया गया। इस दौरान आदर्श गौठान सोनतराई में छतीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

गौरव दिवस के अवसर पर गौठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि, भूपेश सरकार ने गोठान के जरिये नरवा, गरुवा, घुरूवा एवं बाडी योजना संचालित कर रही है। जिसका लाभ प्राप्त करते हुए किसान एवं ग्रामवासी लाभान्वित हो रहे है। जनपद उपाध्यक्ष शैलेष सिंह ने कहा कि, गौठान के माध्यम से कई रोजगार शुरू किए गए है। जिससे जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है उनका आर्थिक सुधार हो रहा है।

ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा ने कहा कि, गौठान प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत संचालित होने वाला गोधन न्याय योजना, गोबर खरीदी योजना से लोग लाभान्वित हो रहे है। मंत्री प्रतिनिधि संदीप गुप्ता ने कहा कि, गौठान के माध्यम से महिला समूह कुटीर उद्योग एवं कुक्कुट पालन कर स्वावलंबी हो रही है। इससे रोजी रोजगार दोनों आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है।

सीईओ संजय मरकाम ने कहा कि, जनपद पंचायत अंतर्गत दो गौठान बगडोली एवं सोनतराई ऐसे गौठान है। जहाँ मल्टी एक्टिविटी सेंटर के तहत मुर्गी पालन बटेर पालन सुअर पालन के साथ पापड़, कुरकुरे आदि का निर्माण किया जाता है। जिसे बाजार में बिक्री कर महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर बन रही है। इसके अलावा रीपा प्रोजेक्ट के तहत दो-दो करोड़ की लागत से ग्राम सुर एवं सोनतराई के गौठान में कुटीर उद्योग जैसी रोजगारमूलक इकाईयां स्थापित किया जाना है। जिसकी बदौलत आसपास क्षेत्र के लोगो को वहाँ रोजगार उपलब्ध हो सके और वो आत्मनिर्भर बन सके। इसके अलावा रोजगार गारंटी योजना के तहत भी काफी कार्य संचालित किये जा रहे है। जहाँ लोगो को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

कार्यक्रम को बिगन राम समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर सरकार की ढेर सारी उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य समेत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।