मुंडन संस्कार के दौरान गिरी गाज, एक व्यक्ति की मौत, 22 साल का युवक घायल



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: मुंडन संस्कार के दौरान गाज गिरने से 47 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि इस घटना में दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जिसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जानकारी अनुसार ग्राम भारतपुर भट्ठिपारा में एक बच्ची की मौत हो गई थी। जिसे दफनाने के बाद परिजन पेड़ के नीचे इकट्ठे होकर अपना मुंडन संस्कार करा रहे थे। तभी बारिश के साथ आकाशीय बिजली वहाँ मौत बनकर आ गिरी। जिसकी चपेट में आने से 47 वर्षीय सहदेव आ इंद्रदेव की मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय रंजीत घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहाँ चिकित्सक की निगरानी में उसका उपचार जारी है।