उत्तरवाहिनी रेणुका नदी से जल उठाकर महेशपुर से देवगढ़ पदयात्रा कर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

उदयपुर (फटाफट न्यूज) | क्रांति रावत

सरगुजा के विकासखंड उदयपुर के सैकड़ों महिला एवं पुरुष कांवरिया उत्तरवाहिनी रेणुका नदी महेशपुर से जल भर कर सोमवार को लगभग 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंगलवार को देवगढ़ में अर्धनारीश्वर शिव लिंग में जलाभिषेक किया है। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में भोले की फौज करेगी मौज कांवरिया संघ उदयपुर के तत्वाधान में आठवीं कांवर यात्रा रखी गई थी। जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सुबह 5:00 से 6:00 के बीच उत्तरवाहिनी रेणुका नदी से जल उठा कर पहले महेशपुर शिवलिंग में जलाभिषेक किए तथा कांवर लेकर देवगढ़ के लिए रवाना हुए।

IMG 20220726 WA0026



महेशपुर में कांवरिया बंधुओं के लिए समिति की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सभी लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। उदयपुर में राधा कृष्ण मंदिर के समीप दोपहर 12:00 बजे कांवरियों के पहुंचने पर महिलाओं ने फूलों से स्वागत किया। शारदा महिला मंडल की महिलाओं ने इस दौरान डीजे की धुन पर भोले की भक्ति वाले गीतों पर जमकर डांस किए। पैदल यात्रा दोपहर 1:00 बजे के करीब उदयपुर से निकली अगले पड़ाव में ग्राम सलका में विश्राम किया। यहां पर भोजन करने के बाद सभी कांवरिया देवगढ़ के लिए रवाना हुए एक एक कर सभी कांवरिया बंधु सायं 7:00 बजे करीब देवगढ़ पहुंचे।

IMG 20220726 WA0031



मंगलवार की सुबह 2:00 से 3:00 के बीच सभी कांवरियों ने अर्धनारीश्वर भगवान भोलेनाथ पर देवगढ़ में विधिवत पूजा अर्चना कर दो लाइन में लगकर जल अर्पण किया। इस दौरान देवगढ़ में आयोजित जगराता कार्यक्रम का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया है। सूरजपुर की ओर से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों एवं कांवरियों ने रात भर भोले की भक्ति का जगराता किया। उदयपुर पुलिस द्वारा महेशपुर एवं देवगढ़ दोनों ही जगहों पर पुलिस बल लगाई गई थी। थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे, प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिंह तथा अन्य स्टाफ लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।

IMG 20220726 WA0028



महेशपुर एवं देवगढ़ में कांवरियों के लिए रुकने एवं भंडारा की व्यवस्था समिति के लोगों द्वारा की गई थी। युवा मित्र मंडली के सदस्यों जितेंद्र शर्मा, शिवम साहू, गोविंदा, सावन अग्रवाल, सत्यम सोनी, सोनू राजवाड़े, बबलू कश्यप, नवीन कश्यप, प्रकाश सोनी, आशीष अग्रवाल, अशोक बंसल, प्रदीप अग्रवाल, जिम्मी गर्ग, जिमी गुप्ता, राहुल श्याम, मनीष यादव, सचिन अग्रहरि, सोमु गुप्ता, सतीश, लक्की अग्रवाल के साथ-साथ शारदा महिला मंडल उदयपुर की माताओं बहनों ने कांवरियों के लिए महेशपुर से देवगढ़ तक अपनी सेवाएं दी हैं।

IMG 20220726 WA0027
IMG 20220726 WA0021
IMG 20220726 WA0023
IMG 20220726 WA0022
IMG 20220726 WA0024
IMG 20220726 WA0025
IMG 20220726 WA0030