नेता प्रतिपक्ष ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण…

छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर किया मध्यान्ह भोजन

अम्बिकापुर

हायर सेकेण्ड्री एवं हाई स्कूलों का क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने औचक निरीक्षण किया। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर नवीन शैक्षणिक सत्र में हो रहे समस्या तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
ग्राम खैरबार, सरईटिकरा, रामपुर एवं मेण्ड्रा के स्कूलों में नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने निरीक्षण किया। हाईस्कूल की छात्राओं ने बताया कि अब तक उन्हें सायकल नहीं मिला है। कम्प्यूटर शिक्षा की बात तो की जाती है किन्तु स्कूलों में कम्प्यूटर नहीं है। बच्चियों में कम्प्यूटर शिक्षा हेतु जिज्ञासा देखते हुए नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने जल्द कम्प्यूटर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। रामपुर स्कूल के जर्जर भवन को देखते हुए स्वयं के व्यय पर तत्काल उसके मरम्मत कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराने निर्देशित किया। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने शुद्ध पेयजल हेतु सभी स्कूलों को वाटर प्यूरीफायर युक्त वाटर कुलर विधायक मद से उपलब्ध कराया। निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने सरईटिकरा माध्यमिक स्कूल के बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। इस दौरान जिला महामंत्री अरविन्द सिंह गप्पु, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राकेश गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह धंजल सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने शा. हाई स्कूल सरईटिकरा के विकास के लिये एक लाख रूपये देने की घोषणा की तथा बच्चों के पेयजल के लिये वाटर कूलर का लोकार्पण किया व विद्यालय में सांस्कृतिक संरक्षण क्लब का गठन किया गया। नेता प्रतिपक्ष टीएस ङ्क्षसहदेव द्वारा गत 2 जुलाई को शा. हाई स्कूल सरईटिकरा में वाटर कूलर का लोकार्पण विद्यालय की छात्रा कुन्ती राजवाड़े के हाथों फीता कटवाकर किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जॉयस काम्बले द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने सरस्वती सायकल योजना, छात्रवृत्ति के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा कहा कि गत वर्ष विद्यालय में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गुणवत्ता वर्ष के तारतम्य में हाईस्कूल के पोषक शालाओं के विद्यार्थियों को विज्ञान प्रभारी श्रीमती रिंकू श्रीवास्तव के द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला का प्रदर्शन किया गया, जिससे कि प्राईमरी व मीडिल के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रोत्साहन में काफी मदद मिली व इस प्रकार की वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने वाली योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य ने गत वर्ष विद्यालय ने सांसद कमलभान सिंह की अध्यक्षता मेें हुए स्वच्छता संदेश व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम तथा सांसद द्वारा विद्यालय के निर्माण कार्यों से नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया, तत्पश्चात नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव द्वारा विद्यालय के बच्चों से चर्चा की गई तथा ग्लोबल वार्मिंग के कारण व निदान एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

विद्यालय में नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संरक्षण क्लब का हुआ गठन
नेता प्रतिपक्ष टीएस ङ्क्षसहदेव की अध्यक्षता व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता तथा विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में सांस्कृतिक संरक्षण क्लब का गठन हैरिटेज विद्यालय संयोजक राजीव श्रीवास्तव व सह संयोजक श्रीमती सरिता मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। हैरिटेज क्लब समिति में विद्यालय के चार छात्र क्रमशरू लक्ष्मी राजवाड़े, वर्षा राजवाड़े, विवेकानंदव अमर दास को सदस्य के रूप में चयनित किया गया। हाईस्कूल सरईटिकरा हैरिटेज क्लब को भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक निधि से संबद्ध कर सरगुजा अध्याय के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत जागरूकता कार्यक्रम की कार्य योजना की रूप रेखा बनाई गई। सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी के लिये प्रोत्साहन व मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण होता है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर प्रकाश डालते हुये मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता मिश्रा व राजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।